Hanuman Chalisa

Corona effect : अमेरिकी कंपनियों को चीन छोड़ने के लिए कर प्रोत्साहन का प्रस्ताव

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (18:36 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बड़े आर्थिक सलाहकार ने अमेरिकी कंपनियों को चीन छोड़ने के लिए कर प्रोत्साहन दिए जाने के सुझाव का समर्थन किया है।
 
कोरोना वायरस महामारी से अमेरिका के चीन से संबंध और कटु हो गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत सबसे पहले चीन से हुई। कोविड-19 महामारी से निपटने के चीन के तरीके से अमेरिकी प्रशासन खिन्न है। अमेरिका में इस महामारी से 87,530 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
 
व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक लैरी कुडलॉव ने शुक्रवार को इस बारे में कहा कि अभी यह कोई नीति नहीं बनी है, लेकिन हम अमेरिका को काम करने की सबसे आकर्षक जगह बनना चाहते हैं। उन्होंने यह बात ऐसी खबरों के बीच कही है जबकि कई कंपनियां चीन से अपने कारखाने बाहर ले जाना चाहती हैं।
 
कुडलॉव ने कहा,‘मैं पुरस्कार, न कि दंड देने में विश्वास रखता हूं। इसलिए मेरा विचार है कि यदि आप बाहर से निकलकर अमेरिका आ रहे है तो इसमें पूंजी खर्च का पूरा शत-प्रतिशत वहन करने के साथ-साथ कंपनी कर की दर में 50 प्रतिशत की छूट भी क्यों न दी जाए। 
 
उन्होंने ऐसी कंपनियों पर कंपनी आयकर की दर 21 प्रतिशत से घटाकर 10.5 प्रतिशत किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अपने को नए निवेश के लिए अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और सुखद बनाने के लिए क्यों न एक-दो साल या कुछ लंबी अवधि तक 10.5 प्रतिशत की एक दर रखी जाए और बाहर से करोबार उठाकर लाने पर होने वाले पूरे व्यय का खर्च उठाया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद के नए मेयर बने हितेश बारोट, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के नामों का भी हुआ ऐलान

अगला लेख