sundarkand
✕

COVID-19 : छत्तीसगढ़ में Vaccination के दूसरे दिन मौत, 1097 नए मामले

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (01:02 IST)
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का टीका लगाने के एक दिन बाद वृद्ध की मृत्यु हो गई। महासमुंद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनके मनडापे ने बताया कि जिले के पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत सावित्रीपुर गांव निवासी 62 वर्षीय विभीषण बंजारे की कोविड-19 का टीका लगाने के दूसरे दिन मृत्यु हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 1097 नए मामले सामने आए हैं।

बंजारे के परिवार के सदस्यों ने बताया कि बंजारे को गुरुवार शाम पिथौरा के सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाया गया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार टीका लगने के बाद उसे एक घंटे तक अस्पताल में रखने के बाद घर भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह बंजारे को टीका लगने के स्थान पर दर्द हुआ तथा उसकी तबीयत बिगड़ी तब उसे इलाज के लिए पिथौरा के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बसना के स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिलते ही जिले के टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के बाद वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गुप्ता ने बताया कि वृद्ध के परिजनों को भी टीका लगाया गया था लेकिन सभी की तबीयत ठीक है। उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि बंजारे को टीका लगाया गया तब उसे पहले से किसी भी प्रकार की तकलीफ थी या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच दल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 321880 हुई : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 1097 नए मामले सामने आए है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,21,880 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 35 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 298 लोगों ने घर में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) की अवधि को पूर्ण किया है। राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित नौ मरीजों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 1097 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 382, दुर्ग से 320, राजनांदगांव से 48, बालोद से नौ, बेमेतरा से 25, कबीरधाम से सात, धमतरी से 23, बलौदाबाजार से 22, महासमुंद से 19, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 51, रायगढ़ से 13, कोरबा से 28, जांजगीर-चांपा से दो, मुंगेली से सात, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, सरगुजा से 44, कोरिया से 10, सूरजपुर से 13, बलरामपुर से चार, जशपुर से 34, बस्तर से तीन, कोंडागांव से तीन, कांकेर से आठ, नारायणपुर से दो और बीजापुर से तीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,21,880 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 3,11,198 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 6753 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3929 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 58,629 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोनावायरस संक्रमित 828 लोगों की मौत हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

नवीनतम

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख