Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में 8 फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में लॉकडाउन में छूट

Webdunia
मंगलवार, 25 मई 2021 (13:54 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए 8 फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में शाम छह बजे तक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने जिलाधिकारियों से कहा है कि 8 फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिलों में बिना किसी क्रम के या प्रतिबंध के सभी बाजारों और दुकानों, शोरूम, मॉल आदि को खोला जा सकता है। हालांकि सभी प्रतिष्ठान शाम छह बजे तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि होटल और रेस्तरां पैक करके भोजन दे सकते हैं और स्विगी, ज़ोमैटो आदि से भी डिलीवरी दे सकते हैं। इस दौरान सभी सिनेमा हॉल और थिएटर बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 8 फीसदी से अधिक संक्रमण दर वाले सभी जिलों में प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा, जब तक कि उनकी दरें लगातार 5 दिनों की अवधि में 8 फीसदी से कम नहीं हो जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से शाम 6 बजे से अगली सुबह तक बंद रहेंगे। यानी रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए पूर्व निर्देशों के अनुसार अनुमति दी गई है। प्रतिबंधों के साथ होटलों को विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जिलों में धारा 144 लागू रहेगी तथा किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक जुलूसों, संगठनों और सभाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद राज्य के ज्यादातर जिलों में अप्रैल माह से लॉकडाउन जारी है। राज्य के लगभग सभी जिलों ने इस महीने की 31 तारीख तक लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं कुछ जिलों में संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राज्य का औसत संक्रमण दर 5.6 फीसदी था।

राज्य में सोमवार तक 9,53,209 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 8,79,625 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 60,938 मरीज उपचाराधीन हैं तथा वायरस से संक्रमित 12,646 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

Russia-Ukraine War : जब‍ यूक्रेन ने किया था रूस के बड़े सैन्य हवाई अड्डे पर हमला, जानिए इस सर्जिकल स्ट्राइक की विस्तृत रिपोर्ट

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं : योगी आदित्यनाथ

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव, 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

अगला लेख