Hanuman Chalisa

पर्यटन स्थलों पर ‘भीड़ के भयावह’ दृश्‍य, ‘सरकार की चेतावनी’, यही आलम रहा तो…

Webdunia
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (21:10 IST)
नई दिल्ली। कुछ समय में देश में कोरोना के मामले कम हुए तो राज्यों ने ढील देनी शुरू कर दी। इसके बाद उत्तराखंड और हिमाचल में सैलानि‍यों की भीड़ उमड़ रही है। यहां खुलेआम कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही है। ऐसे में सरकार ने इस पर चिंता जताते हुए चेतावनी जारी की है।

नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि कई जगहों पर खुलेआम लापरवाही देखने को मिल रही है जैसे- शहर, बाजार, टूरिस्ट प्लेस पर टूरिज्म होना चाहिए, जिंदगी बढ़नी चाहिए पर लापरवाही न बरती जाए, नहीं तो कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह का माहौल पैदा न करें। अब तक वह माहौल नहीं आया है कि इस तरह से व्यवहार करें। जो छूट है तो वह हमसे छिन सकती है, अगर इस तरह से वायरस को मौका देंगे।

डॉक्टर पॉल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में गंभीरता बढ़ जाती है, इसलिए कोविड वैक्सीन की जरूरत है। दो जिंदगियों पर खतरा ज्यादा हो जाता है। कुछ कॉम्प्लिकेशन बढ़ जाती है। प्रीमैच्योर डिलीवरी का चांस बढ़ता है। महिला से लेकर बच्चे को भी नुकसान होता है। प्रेगनेंट महिलाओं को वैक्सीन लेनी चाहिए। देश के 66 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है।

हाल ही में मसूरी के वॉटरफॉल पर नहाते हुए सैकड़ों सैलानियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। वहीं शिमला, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई पर्यटक स्थलों व स्थानीय बाजारों में सैलानियों का हुजूम सरकार की चिंता बढ़ा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिन लव अग्रवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए लोगों से अपील की है कि वह नियमों का पालन करे। कोरोना को गंभीरता से न लेते हुए वे अपनों के लिए ही खतरा पैदा कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना के खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के मामले भारत में भी सामने आ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित, CJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

अगला लेख