Hanuman Chalisa

केंद्र सरकार ने किया दावा- कोई वेंटिलेटर स्टॉक में नहीं रखा, राज्यों को भेजा तुरंत...

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (00:12 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने मीडिया में आई उन खबरों को गुरुवार को निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया, जिनमें दावा किया गया था कि सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 13 हजार उपयोग में नहीं लाए गए वेंटिलेटर को रखा था और इन्हें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नहीं भेजा गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, केंद्र सरकार ने स्टॉक में कोई वेंटिलेटर नहीं रखा। भेजे जाने के लिए तैयार हर खेप को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को तत्परता के साथ भेजा गया। इसलिए खबरों में की गई टिप्पणियां तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। इसने कहा कि खबर में पर्याप्त सूचना नहीं है और यह निराधार है।
ALSO READ: टीका लगा चुके लोग 'बाहुबली' और Coronavirus 'कटप्पा', पीछे से करता है वार
बयान में बताया गया कि महामारी की शुरुआत में ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने वेंटिलेटर खरीद के लिए ऑर्डर दिया था। इसमें कहा गया है कि 27 मार्च और 17 अप्रैल 2020 के बीच 58,850 वेंटिलेटरों की खरीद के लिए ऑर्डर दिए गए थे।
ALSO READ: अमरिंदर ने स्वीकारा नवजोत सिंह सिद्धू का न्योता, देने जाएंगे आशीर्वाद
बयान में बताया गया, ये वेंटिलेटर इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए भारत में बनाए गए थे कि दुनियाभर में वेंटिलेटर की मांग बढ़ी है इसलिए उन्हें बाहर से मंगाने की कम संभावना है और वेंटिलेटर बनाने वाले देशों ने निर्यात प्रतिबंध लगा दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अधिकार प्राप्त समूह-3 (आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की खातिर) की अनुशंसाओं के आधार पर केंद्र सरकार ने इन उपकरणों की खरीद के ऑर्डर दिए थे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

अगला लेख