Dharma Sangrah

COVID-19 : लॉकडाउन लगाने पर होगा मतदान, सांसद डालेंगे वोट

Webdunia
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (19:09 IST)
लंदन। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड-19 हालात नियंत्रण में होने का दावा किए जाने और एहतियात बरतने पर जोर देने के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसद देश में चरणबद्ध लॉकडाउन लगाने के मुद्दे पर मतदान करेंगे।
 
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने लॉकडाउन का समर्थन नहीं करने वालों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते हुए सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रेस वार्ता में कहा कि फिलहाल जारी देशव्यापी लॉकडाउन बुधवार को समाप्त हो रहा है, ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर चरणबद्ध लॉकडाउन की प्रणाली होना आवश्यक है। हैंकॉक ने कहा कि हम थोड़ी नरमी बरत सकते हैं, लेकिन खुली छूट नहीं दे सकते।
ALSO READ: एस्ट्राजेनका का Corona टीका पूरी तरह सुरक्षित : सीरम
उन्होंने कहा कि हमने एनएचएस पर दबाव को कम कर दिया है, हमने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम कर लिए हैं, हमने संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण में कर लिया है। हम सभी के एकजुट प्रयास का अर्थ है कि बुधवार से इंग्लैंड में सभी लोग, यहां तक कि तीसरे तबके में आने वाले लोगों को भी छूट मिलेगी, लेकिन हम बहुत ज्यादा छूट देने की स्थिति में नहीं हैं।
ALSO READ: Live Updates : बेनतीजा रही सरकार और किसानों के बीच बैठक, 3 दिसंबर को फिर होगी चर्चा
नई प्रणाली में क्षेत्र विशेष को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा- मध्यम, उच्च और अति उच्च। इंग्लैंड के ज्यादातर क्षेत्रों के उच्च और अति-उच्च श्रेणी में रहने की संभावना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी बोले- दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में घुसे BJYM कार्यकर्ता, जमकर हंगामा और पथराव, AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का विरोध

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने किए रामलला के दर्शन

यूपी में किसानों को मुख्यमंत्री योगी का बड़ा तोह‍फा, फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को सौंपे 285 करोड़ के चेक

अगला लेख