Hanuman Chalisa
✕

कोरोना मरीजों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भाजपा ने किया हेल्प डेस्क का गठन

Webdunia
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (19:26 IST)
भोपाल। कोरोना महामारी को देखते हुए भाजपा ने सहायता समिति का गठन किया है। संभाग स्तर पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोविड संकट के पीड़ितों की सहायता के लिए 'सेवा ही संगठन अभियान-2' शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ: कोरोना से जूझ रहे राज्यों को रोजाना 700 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा रिलायंस, 70 हजार मरीजों की बचेगी जान
 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राज्य एवं संभाग स्तर पर सहायता समितियों एवं चिकित्सा सहायता समूह का गठन किया है, जो कोविड पीड़ितों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराएंगी। कोविड 19 राज्यस्तरीय सहायता समिति में भगवानदास सबनानी, रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, डॉ. राघवेन्द्र, शैलेन्द्र शर्मा, विजय अठवाल, नरेन्द्र पटेल, प्रदीप त्रिपाठी शामिल हैं। राज्य चिकित्सा समूह के संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख एवं सहसंयोजक डॉ. रोहित श्रीवास्तव होंगे।
 
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा द्वारा चिकित्सा सहायता समूह में प्रदेश के प्रत्येक संभाग में एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसके अनुसार चंबल संभाग के प्रभारी डॉ. अनिल पचौरी, ग्वालियर संभाग प्रभारी संचेत व्यास, सागर संभाग प्रभारी डॉ. नेहा रेजा, रीवा संभाग प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा, शहडोल संभाग प्रभारी डॉ. सुनील राय, जबलपुर संभाग प्रभारी डॉ. अभिजीत सिंह चौहान, नर्मदापुरम संभाग डॉ. सुमीत मोड, भोपाल संभाग प्रभारी डॉ. सतीश पिल्लई, इंदौर संभाग प्रभारी डॉ. महेश गुप्ता, उज्जैन संभाग के प्रभारी डॉ. अजय पटेल होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा

अगला लेख