Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद का ऐलान, कोरोना टेस्ट नहीं कराने वालों की जानकारी दो, मिलेगा 11 हजार का इनाम

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (12:09 IST)
बलिया। भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने घोषणा की है कि वह विदेश या देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने की जानकारी छिपाने और कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपए इनाम देंगे।
 
कुशवाहा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने या देश-विदेश में यात्रा की जानकारी छिपाने तथा जांच नहीं कराने वालों के बारे में सूचित करने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
 
भाजपा के सलेमपुर से सांसद कुशवाहा ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए पूरे देश में लागू बंद के बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लिया था और उन्होंने जांच नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी प्रशासन को मुहैया करानी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि यात्रा की जानकारी छुपाने वाले या जांच नहीं कराने वाले लोगों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति को वह 11 हजार रुपए का इनाम देंगे।
 
कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। भाजपा सांसद ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मध्यप्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे में मानसून देगा दस्तक, जानें कैसे रहेगी इस बार बारिश?

Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

अगला लेख