ramcharitmanas

गुजरात में भाजपा विधायक कोरोना संक्रमित, निजी अस्पताल में भर्ती

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (07:20 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में गुरुवार को भाजपा के एक विधायक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।
 
कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने विधायक को सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराने को लेकर सवाल खड़े किए।
 
उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा विधायक को राज्य सरकार के उस दावे पर भरोसा नहीं है कि सरकारी अस्पतालों में सबसे बढ़िया इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि खेड़ावाला भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिन्होंने अपना इलाज एक सरकारी अस्पताल में कराया था और ठीक हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 367 नये मामले सामने आने से राज्य में इसके कुल मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 15,572 हो गई। इनमें से अकेले 247 मामले अहमदाबाद जिले में सामने आए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जरूर करें ये 10 काम, देशभक्ति के साथ ऐसे मनाएं आजादी का पर्व

'इस्लामिक नाटो' का आगाज! जानिए कैसे पाकिस्तान समेत तीन मुल्कों की डील ने बढ़ाई भारत की टेंशन

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

UPI MDR Charges Controversy: UPI लेनदेन शुल्क में 'ट्रंप कनेक्शन' की क्यों हो रही चर्चा?

भारी बारिश से गुरुग्राम बना जलग्राम, दिल्ली में जलभराव से जगह-जगह जाम

अगला लेख