Daily Horoscope

बिहार में साढ़े 11 गुना बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले, संक्रमितों के स्वस्थ होने की घटी दर

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (23:46 IST)
पटना। बिहार में पिछले एक सप्ताह में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगभग 11 गुना की वृद्धि हुई, वहीं कोविड-19 के सक्रिय मामले साढ़े ग्यारह गुना बढ़ गए हैं। वर्तमान में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर घटकर 97.20 प्रतिशत रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने 1 जनवरी को पिछले वर्ष 31 दिसंबर की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि इस दिन राज्य में एक लाख 62 हजार 459 सैंपल की जांच की गई। रिपोर्ट में 281 व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। साथ ही कोरोना के सक्रिय मामले 749 रहे। इस दौरान पॉजिटिव के स्वस्थ होने की दर 98.23 प्रतिशत थी।
ALSO READ: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के 4 सदस्य निकले Coronavirus से संक्रमित
वहीं शक्रवार को 6 जनवरी की जारी रिपोर्ट में बताया कि इस दिन एक लाख 84 हजार 750 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 3048 संक्रमितों की पहचान हुई। इस तरह पिछले एक सप्ताह में पॉजिटिव लोगों की संख्या में 10.84 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ALSO READ: राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी Coronavirus संक्रमित
इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 8489 रही। इस तरह आलोच्य अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या में 11.33 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वर्तमान में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर घटकर 97.20 प्रतिशत रह गई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख