Hanuman Chalisa

Bihar Coronavirus Update : बिहार में 1667 नए मामले, रिकवरी रेट करीब 89 प्रतिशत

Webdunia
बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (01:29 IST)
पटना। बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 1667 नए पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, वहीं 1944 लोगों के ठीक होने से अब स्वस्थ होने की दर 88.98 प्रतिशत हो गई है लेकिन इसी दौरान चार लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है।
 
सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 1944 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इस तरह अब तक 1 लाख 34 हजार 89 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का रिकवरी रेट अब बढ़कर 88.98 प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 11 प्रतिशत अधिक है।
 सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1667 नए मामले सामने आये हैं।

वर्तमान में बिहार में कोरोना के 15839 एक्टिव मरीज हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में एक लाख 52 हजार 671 सैंपल की जांच की गई है और इस तरह बिहार में अब तक कुल 43 लाख 28 हजार 593 सैंपल की जांच हो चुकी है।
 
सूचना एवं जनसंपर्क सचिव ने कहा कि सरकार कोविड-19 को लेकर पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी हो रही है। जांच की संख्या बढ़ रही है और प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक सैंपल की जांच हो रही है। रिकवरी रेट में भी उतरोत्तर सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन पर भी सरकार का विशेष ध्यान है और लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 252 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 84 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।
 
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और अनलॉक-4 के तहत जारी नए दिशा-निर्देशों के पालन में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।
 
इसके तहत पिछले 24 घंटे में 473 वाहन जब्त किए गए हैं और 14 लाख 52 हजार 300 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। इस दौरान कोई कांड दर्ज नहीं किया गया है और किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

कुमार ने कहा कि इस तरह 1 सितंबर से अब तक 13 कांड दर्ज किए गए हैं और 56 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कुल 3743 वाहन जब्त किए गए हैं और 1 करोड़ 29 लाख 42 हजार 600 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 5718 लोगों से 2 लाख 85 हजार 900 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। इस तरह 1 सितंबर से अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 43 हजार 728 लोगों से 21 लाख 86 हजार 400 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

NTA की भारी चूक: नागपुर के NEET छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर; छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं

अगला लेख