Publish Date: Tue, 01 Sep 2020 (01:11 IST)
Updated Date: Tue, 01 Sep 2020 (01:15 IST)
पटना। बिहार के 5 जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 6 लोगों की मौत होने से राज्य में ऐसे मृतकों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है। इसके साथ ही पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 162 लोग जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि कोरोना संक्रमण से सराण जिले में दो तथा बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर और पटना में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। हालांकि विभाग से इस संबंध में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।
इसके साथ ही पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 162 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं भागलपुर में 48, गया में 42, रोहतास में 31, नालंदा में 29, मंगेर में 28, मुजफ्फरपुर में 27, भोजपुर और वैशाली में 25-25, सारण में 24, पूर्वी चंपारण में 23, बेगूसराय और समस्तीपुर में 22-22, दरभंगा में 19, सीवान और पश्चिम चंपारण 15-15, नवादा में 13 तथा अररिया में 10 पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है।
इसी तरह कैमूर और सीतामढ़ी में नौ-नौ, कटिहार और खगड़िया में आठ-आठ, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, मधेपुरा और सुपौल में सात-सात, जमुई, किशनगंज और मधुबनी में छह-छह, अरवल, बांका और पूर्णिया में पांच-पांच, लखीसराय में चार, शेखपुरा में तीन, गोपालगंज और सहरसा में दो-दो तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।(वार्ता)