Hanuman Chalisa
✕

Bihar Coronavirus Update : बिहार में 1498 नए पॉजिटिव मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 1,52,192 हुई

Webdunia
बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (23:50 IST)
पटना। बिहार में कोविड-19 से गत पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों की मौत हो जाने से प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 775 हो गई। वहीं बिहार में अब तक 1,52,192 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से पूर्वी चंपारण में 5, मधेपुरा 2 तथा बक्सर- गया-समस्तीपुर जिले में 1-1 व्यक्ति की मौत हो हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 बीमारी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 775 हो गई।
 
बिहार में मंगलवार अपराह्न 4 से बुधवार 4 बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,498 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक कोविड-19 के 1,52,192 मरीज सामने आ चुके हैं।
 
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,22,121 नमूनों की जांच की गई और कोरोना वायरस संक्रमित 2,029 मरीज ठीक हुए। बिहार में अब तक कुल 44,50,714 नमूनों की जांच हुई। अबतक कुल 1,35,791 मरीज ठीक हुए हैं।
 
बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के 15,625 उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर 89.22 प्रतिशत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगला लेख