Hanuman Chalisa

बाइडन व फाउची ने किया कोरोनावायरस के Delta स्वरूप के प्रति आगाह

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (15:31 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके मुख्य सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने आगाह किया है कि नोवेल कोरोनावायरस का डेल्टा स्वरूप अत्यधिक संक्रामक है और ब्रिटेन में यह 12 से 20 वर्ष के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में कहा था कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप या 'B1.617.2' स्वरूप सबसे पहले भारत में गत अक्टूबर माह में सामने आया था और अब यह 62 देशों में फैल चुका है।

ALSO READ: Vaccine के डबल डोज के बाद भी संक्रमित कर देता है Corona का डेल्टा वेरियेंट, लेकिन...
 
बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया कि मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप 'डेल्टा' ब्रिटेन में 12 से 20 वर्ष के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। आप युवा हैं और यदि अभी तक आपने टीका नहीं लगवाया है तो अब समय आ गया है कि आप इसे लगवा लें। अपने आप को और अपने प्रियजन की रक्षा का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

ALSO READ: जिसे ‘इंडि‍यन वैरिएंट’ कहा जा रहा था वो अब 'डेल्टा' और 'कप्पा' कहलाएंगे, कैसे बदल गए और भी वायरस के नाम?
 
एलर्जी एवं संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईएआईडी) के निदेशक डॉ. फाउची ने कहा कि अमेरिका में जिन मामलों की जिनोम श्रृंखला देखी जा रही है, उनमें से 6 फीसदी से अधिक मामलों में डेल्टा स्वरूप पाया गया है तथा वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि जिनोम श्रंखला केवल कुछ ही मामलों देखी जा रही है।

 
डॉ. फाउची ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन में यह स्वरूप (डेल्टा) हावी हो चुका है और एक अनुमान के मुताबिक वहां पर नए मामलों में से 60 फीसदी इसी की वजह से हैं। यह ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आए अल्फा स्वरूप या B.1.1.7 के मुकाबले अधिक फैल चुका है तथा 12 से 20 वर्ष के लोग इससे बहुत तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। हम अमेरिका में यह नहीं होने दे सकते। राष्ट्रपति जो बाइडन ने 4 जुलाई तक 70 फीसदी अमेरिकियों को टीके की कम से कम 1 खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

अगला लेख