Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

इस महिला को नहीं मिल रहा कोरोना से छुटकारा, 32वीं रिपोर्ट पॉजिटि‍व, डॉक्‍टर हैरान!

हमें फॉलो करें bharatpur corona woman
, गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (15:18 IST)
कोरोना से कई लोग संक्रमित होते हैं और ठीक हो जाते हैं, लेकिन इस महिला का यह मामला बहुत अजीब है। इस महिला की रिपोर्ट लगातार पॉजिटि‍व आ रही है।

संक्रमण भरतपुर के अस्पताल में भर्ती एक महिला शारदा पिछले पांच महीनों से कोरोना के संक्रमण में जकड़ी हुई हैं। डॉक्‍टर यह सब देखकर हैरान है। हद तो तब हो गई जब हाल ही में पिछले बुधवार को लगातार 32वीं बार उसकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • शारदा पिछले महीने से लगातार कोरोना के संक्रमण से जकड़ी है।
  • पांच महीनों में महिला की हो चुकी है 32 कोरोना जांच।
  • सभी जांच आयी है कोरोना पॉजिटिव, 4 सितम्बर को पहली बार कोरोना पॉजिटिव आयी थी महिला।
राजस्थान के भरतपुर शहर में पिछले 5 महीने से कोरोना वायरस से जंग लड़ रही शारदा देवी को इस वायरस से निजात नहीं मिल रही है। शारदा देवी को पहली बार 4 सितम्बर को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। हाल ही में बुधवार को लगातार उनकी 32वीं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बार रिपोर्ट पॉजिटि‍व आने पर शारदा देवी का इलाज कर रहे डॉक्‍टर भी हैरान और चिंतित हैं, हालांकि उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेजे जाने पर अब भी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबि‍क शारदा देवी के माता-पिता का निधन हो गया था। ससुराल वालों ने भी घर से निकाल दिया था। उसके बाद महिला को ‘अपना घर आश्रम’ में रखा गया।

इसी दौरान उसकी जांच करवाई गई। यह पहली जांच रिपोर्ट 4 सितम्बर को आयी थी, इसमें शारदा कोविड-19 पॉजिटिव पायी गई थी। उसके बाद पांच महीनों में लगातार महिला की जांच की गई। अब तक कुल मिलाकर 32 बार जांच करवाई गयी है फिर भी उसकी सभी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही हैं।

इलाज करने वाले डॉक्‍टर और अन्‍य विशेषज्ञ शारदा देवी की इन रिपोर्ट्स को लेकर बेहद चिंचित और कन्‍फ्यूज्‍ड हैं। उन्‍हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखि‍र क्‍या किया जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, कृषि कानून पर नहीं थमा बवाल, राष्ट्रपति के अभिभाषण का 16 विपक्षी दल करेंगे बहिष्कार