Hanuman Chalisa

भारत बायोटेक ने जारी की फैक्टशीट, जानिए किन लोगों को 'कोवैक्सीन' से बचना चाहिए...

Webdunia
मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (08:54 IST)
नई दिल्ली। भारत बायोटेक ने कोरोना टीकाकरण पर उठ रहे सवालों के बीच एडवाइजरी जारी कर बताया है कि किन लोगों को कोरोना टीकाकरण से फिलहाल बचना चाहिए। भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को भारत सरकार ने टीकाकरण अभियान में शामिल किया है।
 
भारत बायोटेक के अनुसार कोवैक्सीन गंभीर एलर्जिक रिएक्शन की वजह बन सकती है। इसके कारण सांस लेने में दिक्कत, चेहरे या गर्दन पर सूजन, तेज धड़कन, शरीर पर रैश, चक्कर और कमज़ोरी जैसी समस्या हो सकती है।
 
कंपनी ने एक फैक्टशीट जारी कर बताया है कि किन लोगों को कोवैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। जानिए किन लोगों को फिलहाल कोवैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए।
 
-एलर्जी पीड़ित, बुखार और ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले, वो लोग जो खून पतला करने की दवाई लेते हैं, उन्हें भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन न लगाने की सलाह दी।
- इम्युनिटी को लेकर दवाई लेने वालों को भी कोवैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए।
-गर्भवती महिलाएं और वे महिलाएं जो स्तनपान कराती हैं, उन्हें भी इस वैक्सीन लगाने से मना किया गया है।
-जिन लोगों ने दूसरी वैक्सीन ली है, या फिर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी कोवैक्सीन का टीका नहीं लगवाना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि पहले चरण में डॉक्टर, नर्सों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को ही कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। अवर स्वास्थ्य सचिव मनोहर अगनानी के अनुसार, 3 दिनों के टीकाकरण अभियान में देशभर में 580 लोगों में इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। इनमें से भी मात्र 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

लगता है डांस करने का समय आ गया... सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल की बात सुन हंस पड़े CJI सूर्यकांत!

CM योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘सैफई सिंडिकेट तक सीमित था यूपी का विकास’

अगला लेख