shiv chalisa

इसराइली पीएम ने बताया Corona Virus से बचने का भारतीय तरीका

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (09:04 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में Corona Virus ने तहलका मचा रखा है। इस खतरनाक वायरस ने 77 देशों के लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने इससे बचने का एक भारतीय तरीका बताया है और इसराइल के लोगों से इसे ही फॉलो करने की अपील की।
 
बेंजामिन नेतन्‍याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई उपायों की घोषणा की जाएगी। लेकिन कुछ साधारण से तरीके हैं, जैसे हाथ मिलाना छोड़कर भारतीय स्टाइल में नमस्ते किया जा सकता है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने दोनों हाथों को जोड़कर लोगों को बताया भी कि लोगों से मिलकर भारतीय किस तरह से नमस्ते करते हैं। 
 
इसराइली प्रधानमंत्री और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे दोस्त हैं। नरेंद्र मोदी ने ही उनको नमस्ते सिखाया है और नेतान्याहू यह तरीका अपने देशवासियों को सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय तरीका आपको कोरोना के घातक संक्रमण से बचाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस एक-दूसरे को छूने से भी फैलता है। विशेषज्ञों का यहां तक दावा है कि यह वायरस 1 मीटर दूर से ही किसी भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान-अमेरिका युद्ध पर राहुल गांधी की चेतावनी, भारत के तेल आयात पर गहराता संकट

ईरान की 'मोजैक डॉक्ट्रीन' से ट्रंप-नेत्याहू परेशान: क्या है वह रणनीति, जिसमें 'सिर कटने' पर भी 'धड़' लड़ता रहता है?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के मायने और कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री?

होलिका भस्म की पूजा कर मुख्यमंत्री योगी ने मनाई होली, गोरक्षपीठाधीश्वर व संतों ने एक-दूसरे को लगाया भस्म का तिलक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए बदलेगा अहमदाबाद का नक्शा, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे ब्रिज और अंडरपास

अगला लेख