Hanuman Chalisa

कोरोना काल में भी बेलारूस में चल रही फुटबॉल लीग, दुनियाभर में बढ़े प्रशंसक

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (10:07 IST)
मिन्स्क। ऐसे समय में जबकि दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं तब बेलारूस में फुटबाल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसका भारत सहित कई अन्य देशों में प्रसारण होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके प्रशंसक बढ़ रहे हैं।
 
हालांकि खिलाड़ियों को हालांकि अपने स्वास्थ्य की भी चिंता है और केवल धुर प्रशंसक ही स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
 
एफसी स्लुटास्क के प्रशंसक याहोर खावान्स्की ने कहा कि वह सप्ताहांत में फुटबॉल देखे बिना नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, कि पिछले मैच में केवल 300 लोग ही स्टेडियम में पहुंचे थे। आप कहीं भी बैठ सकते हैं और ऐसे में दूरी बनाये रख सकते हैं। जोखिम के बावजूद मैं मैच देखने के लिए जाता रहूंगा।
 
बेलारूस में जिंदगी सामान्य दिनों की तरह ही चल रही है क्योंकि उसकी सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सिफारिशों को नहीं माना।
 
बेलारूस की जनसंख्या लगभग एक करोड़ है और यहां कोरोना वायरस के 9590 मामले पाए हैं। उसके पड़ोसी उक्रेन की जनसंख्या इससे लगभग चौगुनी है लेकिन वहां इससे कम मामले हैं।
 
 
बेलारूस फुटबाल महासंघ सरकार के फैसले के अनुसार चला है। उसने कहा कि वर्तमान दिशानिर्देशों में वह मैचों का आयोजन बंद नहीं कर सकता। उसने इस सप्ताह घोषणा की कि महिला लीग भी दो सप्ताह की देरी के बाद 30 अप्रैल से शुरू होगी।
 
मैचों को जारी रखने से बेलारूस की लीग को जैसे नया जीवन मिला है। रूस के सबसे बड़े खेल नेटवर्क ने मार्च में मैचों के प्रसारण अधिकार खरीदे। इसके बाद भारत और इस्राइल सहित 11 अन्य देशों ने इसका अनुसरण किया।
 
क्लबों ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को खींचने के लिए अंग्रेजी में ट्विटर अकाउंट शुरू कर दिए हैं। क्लबों के अलग अलग देशों में प्रशंसक बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में फुटबाल प्रेमियों ने 4000 डॉलर जुटाकर एफसी स्लुटास्क के विश्व भर में फैले प्रशंसकों के लिए नया फेसबुक पेज शुरू किया है।
 
स्थानीय दर्शक जोखिम के कारण इन मैचों में रुचि नहीं ले रहे हैं। पिछले सप्ताहांत 8 लीग मैचों को देखने के लिए केवल 2383 दर्शक ही पहुंचे। कुछ खिलाड़ी चाहते हैं कि लीग रोक दी जानी चाहिए लेकिन कुछ अन्य खिलाड़ियों की राय इससे हटकर है।
 
दिनामो मिन्स्क के मिडफील्डर डेनिलो ने ब्राजीली मीडिया से कहा, ‘अगर बड़ी चैंपियनशिप रोक दी गयी हैं तो फिर इन्हें क्यों नहीं रोका जा रहा है। हमें भी ऐसा करना चाहिए।‘
 
लेकिन लीग को विदेशों में अधिक लोकप्रियता मिल रही है और कई खिलाड़ियों को लगता है कि यह अपनी चमक बिखरने का उनके पास अच्छा मौका है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख