Hanuman Chalisa

Lucknow: आजम खान की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने कही यह बड़ी बात

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2021 (18:47 IST)
लखनऊ। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर है। अस्पताल के चिकित्सक ने इसकी जानकारी दी। मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने यहां मेडिकल बुलेटिन में बताया कि आजम खान को कोविड-19 के गंभीर संक्रमण के कारण कोविड आईसीयू में रखा गया है, हालांकि मंगलवार के मुकाबले आज उन्हें कम ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है।

ALSO READ: वैक्सीन पर केंद्र और राज्य आमने-सामने : मनीष सिसोदिया बोले- कोवैक्सीन की सप्लाई बंद, 100 टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ा
कपूर ने कहा कि सपा सांसद का इलाज 'सीवियर इन्फेक्शन डिजीज प्रोटोकॉल' के तहत डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में किया जा रहा है और उनकी हालत अभी स्थिर है तथा वे पूरी तरह होश में हैं और उन्होंने खाना भी खाया। 
उन्होंने बताया कि आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम की स्थिति संतोषजनक है और उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

 
गौरतलब है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को कोरोना संक्रमित होने के कारण 9 मई को सीतापुर जेल से मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

चढ़ावा चोरी के आरोपियों को झटका, अयोध्या का कोई वकील नहीं करेगा पैरवी

पुणे कोर्ट का बड़ा फैसला: मासूम से दरिंदगी और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को फांसी

दिल्ली में मानसून के अगले 5 दिनों में पहुंचने का पूर्वानुमान, अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

अगला लेख