suvichar
✕

मास्क के लिए जनजागरण अभियान,‘मेरी सुरक्षा मेरा मास्क’ स्लोगन के साथ कल बजेगा सायरन,‘मेरी होली मेरे घर’ का भी कैंपेन होगा स्टार्ट

विकास सिंह
सोमवार, 22 मार्च 2021 (13:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना को हराने और होली के त्यौहार को देखते हुए सरकार अब सोशल मीडिया के माध्यम से दो बड़े जागरुकता कैंपेन शुरु करने जा रही है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुपों के वीडियो कॉफ्रेंस के साथ हुई बैठक में ‘मेरी सुरक्षा मेरा मास्क’ और ‘मेरी होली मेरे घर’ का कैंपेन शुरु करने का निर्णय लिया गया।
ALSO READ: एक्सपर्ट व्यू : मास्क से ही 85 फीसदी कम हो जाता है कोरोना संक्रमण का खतरा,लगाने के सोशल मीडिया पर चले कैंपेन : डॉ. रमन गंगाखेडकर
बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि भोपाल,इंदौर और जबलपुर में बहुत तेजी से मामले बढ़ रहे है इसलिए लोगों में कोरोना के प्रति जनजागरण करने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर अभियान शुरु करने जा रही है। अभियान के तहत प्रदेश के लोगों को मास्क के प्रति जागरुक करने के लिए सरकार ‘मेरी सुरक्षा मेरा मास्क’ के स्लोगन के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करने का कैंपेन शुरु करने का निर्णय लिया है। वहीं होली के त्यौहार को देखते हुए सरकार ‘मेरी होली मेरे घर’ स्लोगन के साथ अभियान शुरु करने जा रही है।  
 
सायरन से मास्क के प्रति जागरुकता-कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के प्रति  जागरुकता और सतर्कता, सजगता और सावधानी बरतने के लिए 23 मार्च से जनजागरण अभियान भी शुरु किया जाएगा। अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 11 बजे एवं सायं 7 बजे कोरोना सायरन बजेगा। मंगलवार 23 मार्च को सुबह 11 बजे जब कोरोना सायरन बजेगा उस समय मुख्यमंत्री,मंत्रियों समेत सभी अधिकारी और सभी लोग अपने-अपने स्थानों पर रुक जाएंगे तथा मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी रखने का संकल्प लेंगे। इसके साथ जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स आदि लोगों को मास्क लगवाएंगे तथा सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी तरह शाम 07 बजे भी दो मिनट का  सायरन बजाकर मास्क लगाने का संकल्प दिलाया‌ ‌जाएगा। 
 
इसके साथ मास्क के साथ लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग करने के लिए दुकानों के बाहर गोले बनाने का काम भी अभियान के रुप में शुरु किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री,मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल होंगे और दुकानों के आगे गोले बनाएंगे। प्रदेश के ऐसे जिले जहां कोरोना के 20 से अधिक केस मिल रहे वहां नए सिरे से पाबंदी लगाई जाएगी।
ALSO READ: Exclusive: कोरोना के सेकंड पीक के लिए नया वैरिएंट नहीं लापरवाही जिम्मेदार,अब लॉकडाउन से भी नहीं रुकेगी दूसरी लहर,: डॉ. रमन गंगाखेडकर
'वेबदुनिया' भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए लोगों से मास्क को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की लगातार अपील कर रहा है। 'कोरोना से जंग है जारी,लापरवाही पड़ सकती है भारी' के स्लोगन से 'वेबदुनिया' सोशल मीडिया के माध्यम से एक खास कैंपेन चला रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख