Hanuman Chalisa

कंपनियों में इस साल 6 फीसदी के आसपास रही वेतन वृद्धि

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2020 (18:51 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था के दौर में घरेलू बाजार में काम कर रही कंपनियों ने इस साल कर्मचारियों के वेतन में औसत 6.1 प्रतिशत की वृद्धि की। यह पिछले एक दशक में सबसे निचला स्तर है। हालांकि अगले साल औसत वेतन वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
ALSO READ: क्या मेलानिया फिर से बन पाएंगी अमेरिका की फर्स्ट लेडी? पढ़िए ट्रंप की दिलचस्प लव स्टोरी
वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एओन की बुधवार को जारी सर्वेक्षण रपट में कहा गया है कि देश में काम करने वाली कंपनियों ने कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद लचीला रुख दिखाया है। 2020 में करीब 71 प्रतिशत कंपनियों ने वेतन में वृद्धि दी जबकि 2021 में 87 प्रतिशत कंपनियां वेतन वृद्धि करने के पक्ष में हैं।
 
सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में औसत वेतन वृद्धि 2020 में 6.1 प्रतिशत रही। यह 2009 के 6.3 प्रतिशत के औसत से भी नीचे है।
 
एओन के ‘सैलरी ट्रेंड्स सर्वे इन इंडिया’ में कहा गया है कि अगले साल कंपनियां वेतन में औसत 7.3 प्रतिशत की वृद्धि करेंगी।
 
एओन ने इसके लिए 20 विभिन्न उद्योग क्षेत्रों की 1050 कंपनियों के बीच सर्वेक्षण किया था। सितंबर-अक्टूबर 2020 की स्थिति तक 87 प्रतिशत कंपनियों ने 2021 में वेतन वृद्धि देने की प्रतिबद्धता जताई, जबकि इसमें 61 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वह 5 से 10 प्रतिशत की वेतन वृद्धि देंगी।
 
वर्ष 2020 में 71 प्रतिशत कंपनियों ने वेतन वृद्धि दी। इसमें से 45 प्रतिशत ने 5 से 10 प्रतिशत के बीच वेतन वृद्धि दी।
ALSO READ: क्या मेलानिया फिर से बन पाएंगी अमेरिका की फर्स्ट लेडी? पढ़िए ट्रंप की दिलचस्प लव स्टोरी
एओन में पार्टनर और कंपनी के प्रदर्शन एवं पारितोष समाधान के भारतीय कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन सेठी ने कहा कि यह एक अनोखा साल है। कंपनियां अपने कर्मचारियों और ग्राहकों में निवेश कर रही हैं। कोविड-19 के गहरे असर के बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों को लेकर परिपक्व और लचीला रुख दिखाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

अगला लेख