Hanuman Chalisa

AstraZeneca 2021 के अंत तक करेगा वैक्सीन की अनुमति के लिए आवेदन

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (17:48 IST)
प्रमुख बिंदु
लंदन। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का उत्पादन करने वाली ब्रिटेन-स्वीडन की दिग्गज बायोफार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह साल के अंत में अपने टीकों के लिए अमेरिकी औषधि नियामक से मंजूरी मांगेगी।
 
एजेडी1222 टीका जो लाइसेंस के तहत भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा कोविशील्ड के रूप में भी बनाया जा रहा है और जिसे इंसानों पर इस्तेमाल के लिए ब्रिटेन एवं यूरोपीय औषधि नियामकों की मंजूरी मिल चुकी है, उसे अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएशएफडीए) से मंजूरी मिलना बाकी है।
 
गुरुवार को जारी दूसरी तिमाही के आर्थिक परिणामों के तहत 'कोविड-19 टीका एस्ट्राजेनेका सार्स-सीओवी-2 (अमेरिका)' के लिए यूएसडीएफए से स्वीकृति लेने के लिए आवेदन देने की समय सारिणी वर्ष के अंत में दिखाता है। इसमें दिखाया गया कि कंपनी और उसके सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया समेत उसके उप लाइसेंसी ने इस साल के शुरुआती 6 महीनों में करीब 170 देशों को 70 करोड़ खुराकों से अधिक की आपूर्ति की है।

ALSO READ: फ्रांस ने दी AstraZeneca टीका लगवाने वालों को देश में आने की अनुमति
 
यूएसएफडीए के समक्ष आवेदन के लिए मार्च के अंत से ही काम चल रहा है जब एस्ट्राजेनेका ने अमेरिका में कोविड-19 टीके के अपने क्लिनिकल परीक्षणों के आंकड़े जारी किए थे। एस्ट्राजेनेका ने वैश्विक महामारी के रहने तक गैर-लाभकारी आधार पर टीके देने का वादा किया है। इसकी आपूर्तियों में 8 करोड़ वे खुराकें भी शामिल हैं, जो कम एवं मध्यम आय वाले देशों के लिए कोवैक्स पहल को जाती हैं।
 
कुल मिलाकर, एस्ट्राजेनेका ने 15.5 अरब डॉलर के राजस्व की सूचना दी है जो पिछले से 23 प्रतिशत ज्यादा है, जिसमें लगभग 1.17 अरब डॉलर कोविड टीकों की आपूर्ति से अर्जित हुए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख