sundarkand

केजरीवाल की घोषणा, LNJP के मृत चिकित्सक के परिजनों को 1 करोड़ रुपए

Webdunia
सोमवार, 29 जून 2020 (16:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महानगर के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक की कोविड-19 से मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा कि समाज ने एक अमूल्य योद्धा खो दिया है। सरकारी अस्पताल के 52 वर्षीय चिकित्सक कोविड-19 महामारी के उपचार के लिए ड्यूटी पर तैनात थे और रविवार को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उनकी मौत हो गई।
ALSO READ: सीएम केजरीवाल बोले, दिल्ली ने Covid 19 के खिलाफ मुश्किल जंग छेड़ी
केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डॉक्टर असीम गुप्ता वरिष्ठ डॉक्टर थे और पिछले कुछ महीनों से कोविड-19 मरीजों का आईसीयू में इलाज कर रहे थे। उनके सहकर्मी उनके समर्पण की भावना और मरीजों को देखने की उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी (खुद भी डॉक्टर) भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब वे स्वस्थ हो चुकी हैं।
 
उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों की वजह से ही हम कोविड-19 से लड़ने में सक्षम हैं। वे हमारे लिए बड़े प्रेरणास्रोत हैं और हम मानवता की सेवा की उनकी भावना के सामने नतमस्तक हैं। सम्मान के तौर पर दिल्ली सरकार डॉक्टर गुप्ता के परिवार को 1 करोड़ रुपए की पेशकश करती है।
 
उन्होंने कहा कि यह किसी के अमूल्य जीवन के लिए छोटी सी राशि है। यह राशि दिल्ली सरकार द्वारा देश की जनता और दिल्ली के लोगों की तरफ से डॉक्टर द्वारा की गई सेवा के लिए दी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक कार्यालय में डॉक्टर के सम्मान में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
ALSO READ: केजरीवाल बोले, दिल्ली सरकार ज्यादा संख्या में आईसीयू बेड लगाएगी
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी ट्वीट करके डॉक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा कि एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर असीम गुप्ता की मौत से मैं दुखी हूं, जो कोविड-19 के खिलाफ लगातार अपनी सेवा दे रहे थे। वे बड़े योद्धा थे जिन्होंने अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को गर्व करने का अवसर दिया है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

राम मंदिर को आज मिल सकता है पहला CEO, 3 नामों का पैनल तैयार

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

अगला लेख