Festival Posters

9 करोड़ बार डाउनलोड हुआ आरोग्य सेतु ऐप, जल्द मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (07:37 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए बनाए गए सरकारी ऐप आरोग्य सेतु को अब तक करीब 9 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में जल्दी ही टेलीफोन के माध्यम से चिकित्सक के परामर्श की सुविधा जोड़ी जाने वाली है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
 
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी अभियान को मजबूती देने को लेकर सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है। संगठनों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यह ऐप सभी कर्मचारियों के फोन में हो।
 
कांत ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप को अब तक करीब 9 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें 
टेलीमेडिसिन (टेलीफोन के माध्यम से चिकित्सक के परामर्श) की सुविधा को जोड़ा जा रहा है। यह मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं को यह जानने में मदद करता है कि उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा है या नहीं। यह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के तरीकों सहित महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों को प्रदान करता है।
 
कांत कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय के लिए बनाए गए अधिकार प्राप्त समूह 6 के प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा कि समूह-6 अब तक एनजीओ दर्पण मंच से 92 हजार से अधिक एनजीओ तथा सामाजिक संगठनों (सीएसओ) को जोड़ चुका है।
 
उन्होंने कहा कि प्रमुख है कि समूह-6 ने एनजीओ और सीएसओ से अपील की है कि वे राज्यों और जिलों को हॉटस्पॉट की पहचान करने, स्वयंसेवकों को जमीन पर उतारें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। कांत ने यह भी बताया कि भारत के 112 पिछड़े जिले कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई की अगुवाई कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि अब तक इन 112 जिलों में लगभग 610 मामले हैं, जो 2 प्रतिशत के संक्रमण के राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार तक कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,389 और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42,836 हो गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख