Publish Date: Sat, 18 Jul 2020 (00:10 IST)
Updated Date: Sat, 18 Jul 2020 (00:13 IST)
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मां की हालत में सुधार हो रहा है। खेर की मां की जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खेर ने 12 जुलाई को कहा था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू और उनके परिवार की जांच में कोरोनावायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। खेर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के चित्र के साथ लिखा, मां की हालत अब पहले से बेहतर है। राजू, रीमा और वृंदा भी ठीक हैं। भगवान दयालु है। खेर के भाई और उनके परिवार को घर पर पृथक-वास में रखा गया है। (भाषा)