Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कोरोनावायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
AnandSharma
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता के करीबों सूत्रों ने बताया कि 68 वर्षीय शर्मा को सोमवार की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

webdunia

मंगलवार को जांच में उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बारे में पुष्टि हुई। शर्मा को अब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायरल हो रहा है Whatsapp को गुलाबी रंग में बदलने वाला मैसेज, जानिए क्या है इसके पीछे की खतरनाक सचाई