Festival Posters

अमित शाह ने Coronavirus को दी मात, जांच रिपोर्ट निगेटिव

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (18:02 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah कोरोनावायरस Coronavirus संक्रमण से निजात पा गए हैं। मेदांता मेडिसिटी अस्पताल से शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया।  
 
शाह ने ट्वीट कर शुक्रवार को कहा, 'आज मेरी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस मुश्किल वक्त में जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टरों की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।'
उन्होंने यह भी कहा कि मैं कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।'
 
गौरतलब है कि दो अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शाह को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने उस समय कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट करके खुद दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

महिला सांसद ने उठाया कंडोम का मुद्दा, बहस से छाया सन्नाटा

समय के साथ सोच बदलें, खर्चीली शादियों से बचें, बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में बोले CM मोहन यादव

Avimukteshwaranand Controversy : अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर CM योगी का सख्त संदेश, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं, मैं भी नहीं’, सपा पूजना चाहे तो पूजे

मेरठ में अंतरधार्मिक विवाह पर विवाद, विरोध के बाद रद्द हुई शादी, हिन्दू संगठनों ने की नारेबाजी

UP Budget Session: उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है UP – विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

अगला लेख