वैश्विक टीका साझा कार्यक्रम के जरिए भारत को Covid 19 रोधी 8 करोड़ टीके देगा अमेरिका

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (12:42 IST)
वॉशिंगटन। भारत को संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले 'कोवैक्स' वैश्विक टीका साझा कार्यक्रम के जरिए कोविड-19 रोधी 8 करोड़ टीके मिलेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2 जून को घोषणा की थी कि उनका देश दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ अफ्रीका को कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए अपने भंडार से कोविड-19 रोधी 2.5 करोड़ टीकों में से करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित करेगा। यह कदम उनके प्रशासन के जून के अंत तक दुनियाभर में 8 करोड़ टीके आवंटित करने के उद्देश्य का हिस्सा है।

ALSO READ: भारत ने कोविड 19 का मुकाबला अच्छे से किया लेकिन दूसरी लहर में चोट खाई : विश्वबैंक अध्यक्ष
 
व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोवैक्स के जरिए करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित किए जाएंगे। 
विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मेरे पास इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है कि टीके भारत में कब पहुंचेंगे? जाहिर तौर पर भारत को 8 करोड़ टीके मिलेंगे और मेरी जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र को करीब 60 लाख टीके दिए गए। हम जानते हैं कि भारत पर इस महामारी का काफी असर पड़ा है और हमने इन टीकों के संबंध में मदद की है।

 
टीका साझा करने की इस घोषणा से पहले भी मदद की। हमने भारत में अपने साझेदारों के साथ निकटता से काम करने की प्रतिबद्धता दिखाई ताकि इस महामारी से निपटने में उसकी मदद की जा सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन भारत की सरकार और लोगों को इस महामारी से निपटने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More