khatu shyam baba

Corona से जंग, अमेरिका ने की 64 देशों की मदद, भारत को भी दिए 29 लाख डॉलर

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (09:50 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की। इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिए जांएगे। यह फरवरी में अमेरिका की ओर से घोषित 10 करोड़ डॉलर की मदद के अलावा है।
ALSO READ: अमेरिका में Corona के मामले 100,000 के पार, 2 हजार अरब डॉलर का राहत पैकेज
फिलहाल घोषित की गई नई राशि रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) समेत विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के विशाल अमेरिकी वैश्विक प्रतिक्रिया पैकेज का हिस्सा है। यह वित्तीय मदद वैश्विक महामारी के खतरे का सामना कर रहे सबसे ज्यादा जोखिम वाले 64 देशों के लिए है।
 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह प्रयोगशाला तंत्र स्थापित करने, मामलों की खोज और घटनाओं पर आधारित निगरानी को क्रियाशील बनाने तथा प्रतिक्रिया एवं तैयारी के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता आदि में मदद करने के मकसद से भारत सरकार को 29 लाख डॉलर की मदद दे रहा है।
 
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के उपप्रशासक बोनी ग्लिक के मुताबिक यह नई सहायता अमेरिका के वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व को और मजबूत बनाएगा। आर्थिक मदद की घोषणा के अलावा अमेरिका अपने दोस्तों एवं सहयोगियों की वेंटिलेटरों की जरूरत की आपूर्ति करने को भी तैयार है।
ALSO READ: Corona की आपदा के बीच नीमच में दिखी मानवता की मिसाल
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने के बाद अमेरिका ने वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सीय उपकरणों का उत्पादन बढ़ा दिया है और उनका प्रशासन अन्य देशों को भी इन्हें वितरित करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार कर रही सरयू नहर परियोजना का विस्तार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में बढ़ेगा सिंचित क्षेत्र

मोजतबा खामेनेई पर अमेरिका ने रखा 1 करोड़ डॉलर का इनाम, लिस्ट में लारीजानी समेत इन ईरानी दिग्गजों के भी नाम

LIVE : ईरान का पलटवार, यूएई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, शारजाह में तेल टेंकर पर अटैक

गुजरात में गैस की कमी की अफवाहों का सीएम द्वारा खंडन: घबराहट न फैलाने की अपील

अमेरिका-ईरान युद्ध का 15वां दिन: मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर इनाम, LPG संकट से भारत को बड़ी राहत

अगला लेख