Hanuman Chalisa

अमेरिका में कोरोनावायरस का विकराल रूप, अब तक 1.40 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार

Webdunia
सोमवार, 20 जुलाई 2020 (07:09 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (COVID-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 1.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 37 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,40,103 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 37 लाख का आंकड़ा पार कर 37,06,927 हो गई है।
 
अमेरिका में 11 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका का न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के 4 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 15 हजार से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, मिशीगन, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं।

इन सभी प्रांतों में कोरोना से 6 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। कैलिफोर्निया, टेक्सास और फ्लोरिडा में कोरोना संक्रमण के 3 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

Gujarat Heavy Rain : गुजरात में बारिश का कहर, 38000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, कई जिलों में रेड अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

CJP Protest : 2 घंटे तक चली CJP की केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग, क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

अगला लेख