Hanuman Chalisa

अमेरिका में नहीं थमा कोरोना का कहर, अब तक कुल 9 लाख 'मौतें'

Webdunia
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (12:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के कारण जान गंवाने लोगों की संख्या शुक्रवार को 9 लाख तक पहुंच गई। 2 महीने से कम समय पहले यह संख्या 8 लाख पहुंची थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकियों से टीके और बूस्टर खुराकें लेने का एक बार फिर आग्रह किया।

‘जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियानापोलिस, सैन फ्रांसिस्को या शेर्लोट की आबादी से अधिक है।'ब्राउन यूनिवर्सिटी ऑफ पब्लिक हेल्थ' के डीन डॉक्टर आशीष के. झा ने कहा, 'यह संख्या अनुमान से भी अधिक है। यदि आप दो साल पहले अमेरिकियों से कहते कि इस महामारी से नौ लाख अमेरिकी मारे जाएंगे, तो मुझे लगता है कि अधिकतर लोग इस पर विश्वास नहीं करते।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मृतकों की संख्या नौ लाख होने पर शुक्रवार रात जारी एक बयान में अफसोस जताते हुए कहा, मुझे पता है कि इस महामारी के भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक भार को सहन करना अविश्वसनीय रूप से कठिन रहा है।

उन्होंने अमेरिकियों से टीके और बूस्टर खुराकें लेने का एक बार फिर आग्रह किया। केंद्रीय रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र के अनुसार अमेरिका की 21 करोड़ 20 लाख की आबादी में से केवल 64 प्रतिशत का टीकाकरण हुआ है।

झा ने कहा कि अमेरिका में कोविड-19 महामारी खत्म नहीं हुई है और देश में अप्रैल तक मृतकों की कुल संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: बंपर वोटिंग के बाद बंगाल में आज मोदी की 2 सभाएं, क्या करेंगे अमित शाह?

अमेरिका और ईरान में हार्मुज पर कंट्रोल की जंग, ट्रंप को युद्ध खत्म करने की जल्दी नहीं, क्या बोला ईरान?

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगाई फटकार, IPS अफसर से मांगी माफी

अब हर छात्र पर डिजिटल नजर : ‘अपार प्लस’ से UP में 2.68 करोड़ आईडी जनरेट, योगी सरकार का एजुकेशन ट्रैकिंग मॉडल बना मिसाल

अगला लेख