Publish Date: Mon, 28 Dec 2020 (10:31 IST)
Updated Date: Mon, 28 Dec 2020 (10:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप जारी है और यहां इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 90 लाख के पार पहुंच गई है। जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी ने इसकी जानकारी दी।
जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, रविवार तक अमेरिका में कोरोना के 19,016,301 मामले सामने आए हैं। इस दौरान यहां इससे मरने वालों की संख्या 332251 हो गई है।
अमेरिका विश्व का पहला ऐसा देश है, जहां कोरोना का सबसे अधिक प्रभाव है। अमेरिका में फाइजर और मॉर्डना के कोरोना टीका लगाने का काम चल रहा है। (वार्ता)