Hanuman Chalisa

COVID-19 : अमेरिका में Corona का कहर जारी, 2.82 लाख से अधिक लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (11:07 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.82 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.47 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,82,236 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,47,50,316 हो गई है।

अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 34,958 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 17,321 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 19,921 लोगों की मौत हो चुकी है।

टेक्सास में इसके कारण 23,137 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 19,177 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 11,004 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 11,255 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दवा कंपनी मॉडर्ना और फाइजर द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन की एक खेप को इस वर्ष के अंत तक अमेरिका के हर प्रांत में वितरित कर दिया जाएगा। मॉडर्ना ने अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) से कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी मांगी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

US Supreme Court से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, टैरिफ को बताया अवैध

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश, मजबूत हुई विकास की नींव, अर्थव्यवस्था को मिली नई गति : योगी आदित्यनाथ

हेमंत कटारे ने विधानसभा के बजट सत्र के बीच उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा

अगला लेख