Hanuman Chalisa

Special Report : घटते प्रदूषण ने बढ़ाई Corona से लड़ने की ताकत

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (15:09 IST)
-रिपोर्ट एवं वीडियो : धर्मेन्द्र सांगले
Lockdown के चलते देशभर में एक सकारात्मक चीज जो नजर आई है वह है प्रदूषण में गिरावट। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की ही बात करें तो हवा के महीन कणों के साथ-साथ गैसीय प्रदूषकों में भी अभूतपूर्व कमी आई है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि लोगों में कोरोना से लड़ने की ताकत बढ़ी है। 
 
मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, इंदौर के प्रभारी डॉ. दिलीप वागेला ने बताया कि इंदौर शहर में लॉक डाउन के चलते वायु प्रदूषण का स्तर सुधर कर अच्छी श्रेणी में आ गया है। शहर में वायु प्रदूषण का मुख्य स्रोत वाहन हैं। चूंकि कर्फ्यू जैसी स्तिथि के कारण शहर में सारी गतिविधियां रुक गई हैं, जिनमें समस्त वाहन, रेल, हवाई जहाज, होटल, उद्योग आदि भी शामिल हैं। इससे हवा के महीन कणों के साथ-साथ गैसीय प्रदूषकों में भी अभूतपूर्व कमी आई है।
वागेला ने बताया कि पीएम 2.5 की मात्रा तो अब तक के न्यूनतम स्तर 15 माइक्रोग्राम/घनमीटर तक पहुंच चुकी है, जो मानक से 75% कम है। पीएम 10 की मात्रा तो अब तक के न्यूनतम स्तर 30 माइक्रोग्राम/घनमीटर तक पहुंच चुकी है, जो मानक से 70% कम है। ऐसी स्तिथि केवल बारिश में कुछ समय के लिए निर्मित होती है। इतनी नियंत्रित व संतुलित पर्यावरणीय स्तिथि वास्तव में अभूतपूर्व है।
उन्होंने बताया कि एक और अच्छी ख़बर है कि कार्बन मोनो ऑक्साइड का उत्सर्जन भी बहुत कम हो गया है। इस प्रकार प्रदूषण मुक्त वायु में सांस लेना हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने की एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। जिससे हम सकारात्मक रहकर कोरोना वायरस से जीत सकते हैं, क्योंकि निर्मल वायु हमारे फेफड़ों को मजबूती प्रदान करेगी। कार्बन मोनोऑक्साइड में पिछले दिनों के मुकाबले लगभग 60% कमी आई है। वहीं CO का स्तर मानकों से 75% कम रहा है।
इसी तरह इंदौर के नाक, कान, गला एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबीर जैन ने वेबदुनिया को बताया कि वाकई वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है, जो कि सांसद और एलर्जी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद स्थिति है। इस माहौल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज भी जल्दी ठीक होंगे। डॉ. जैन ने बताया कि जब वायु की गुणवत्ता अच्छी होती है तो व्यक्ति का श्वसन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा पर कैबिनेट की लगी मुहर, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में होगी ऐतिहासिक वृद्धि

इस्तांबुल में इजराइली कॉन्सुलेट हमला, 3 की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट

अगला लेख