Corona Virus : रोम, मिलान, सिओल के लिए उड़ान नहीं भरेंगे एयर इंडिया के विमान

Webdunia
गुरुवार, 12 मार्च 2020 (07:28 IST)
मुंबई। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच एअर इंडिया ने कहा कि वह रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर रही हैं।
 
विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी। वहीं मिलान (इटली) और दक्षिण कोरिया की राजधानी के लिए उड़ानें 14 से 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी।
 
सरकार की ओर से सभी पर्यटक वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित किए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल तक रद्द करने का फैसला किया है। सरकार ने कोरोना वायरस (COVID-19) के मद्देनजर 15 अप्रैल तक सभी वीजा रद्द करने का आदेश दिया है। कोरोना वायरस की निगरानी के लिए मंत्रियों के समूह की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया।
 
सिर्फ राजनयिकों, अधिकारियों, संयुक्त राष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों, यहां काम करने वाले कर्मचारियों को जारी रोजगार वीजा को इस आदेश से छूट दी गई है। भारतीय मूल के नागरिकों के लिए जारी वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा इस अवधि के दौरान उपलब्ध नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More