मरीज की जान बचाने एम्स के डॉक्टर ने उतारे सेफ्टी गिअर, खुद की जान को खतरे में डाला

Webdunia
गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (12:40 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में एम्स के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर जाहिद अब्दुल मजीद ने मरीज की जान बचाने के लिए खुद की जान को खतरे में डाल दिया। 
 
द हिंदू में छपी एक खबर के अनुसार, एम्स में कोरोनावायरस से संक्रमित एक मरीज को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान एंबुलेंस में उस मरीज का ऑक्सीजन पाइप निकल गया।
 
डॉक्टर जाहिद ने पीपीई किट पहनी हुई थी। साथ ही चश्मा भी लगाया हुआ था, लेकिन इस चश्में से ऑक्सीजन के पाइप को ठीक से नहीं देखा जा सकता था। चश्मे हटाकर पाइप फिट करते वक्त सांस के जरिए आने वाले कण आंख में जाने का खतरा था।
 
बहरहाल मरीज की नाजुक हालत देखकर डॉक्टर ने तुरंत सुरक्षा उपकरण को निकालकर ऑक्सीजन पाइप को मरीज को लगाया और उसकी जान बचाई।
 
डॉक्टर ने कहा कि मेरे पिता ने कहा था कि अगर मैं कोविड-19 से मर भी जाऊं तो वे दुखी नहीं होंगे क्योंकि मैने एक मरीज की जान बचाई।
 
डॉक्टर ने इसके बाद अपना कोरोना टेस्ट कराया और रिपोर्ट आने तक खुद को क्वारंटाइन कर लिया।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More