shiv chalisa

अफगानिस्तान से लौटे 78 लोगों में से 16 कोरोना संक्रमित, 2 केंद्रीय मंत्री भी इनसे मिले

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (09:02 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान संकट के बाद वहां से रेस्क्यू कर भारत लाए गए 78 लोगों में से 16 कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें गुरु ग्रंथ साहिब लेकर आए तीनों ग्रंथी भी शामिल हैं।
 
इन लोगों से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी मुलाकात की थी। सभी 78 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इस साथ काबुल एयरपोर्ट से निकलकर लोग जितने भी देशों में पहुंचे हैं, वहां भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया था इनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये दुशांबे से दिल्ली लाए गए लोगों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां स्वीकार की थी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने काबुल से लाए श्री गुरु ग्रंथ साहिब (Sri Guru Granth Sahib) के तीन पवित्र स्वरूपों को प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें इन स्वरूपों को माथे पर लेकर जाते हुए देखा गया।
 
हरदीप पुरी ने ट्वीट किया था कि कुछ देर पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप काबुल से दिल्ली लाए गए। इनका स्वागत कर धन्य हुआ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

मध्यप्रदेश बजट में महिला सशक्तिकरण पर फोकस, लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार करोड़ के साथ महिला एवं बाल विकास बजट में 26 फीसदी की वृद्धि

AI Impact Summit 2026 : चीनी रोबोडॉग के बाद अब कोरियन ड्रोन सॉकर, गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर फिर उठे सवाल

डोनाल्ड ट्रंप की 'रेड लाइन' मानने को तैयार नहीं ईरान, जेडी वेंस का बड़ा बयान

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

अगला लेख