Hanuman Chalisa

खतरनाक, हर 5 में से 4 कोरोना मरीज मानसिक रूप से बीमार

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (07:56 IST)
नई दिल्‍ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर हुए एक शोध में बड़ा खुलासा किया गया है। शोध में दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमित मरीजों में से अस्‍पताल में भर्ती हर 5 में से 4 मरीज के अंदर न्‍यूरोलॉजी से संबंधी लक्षण पाए गए हैं।
 
शोध के अनुसार, यह खतरनाक वायरस अब इंसानों के तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इन लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, भ्रम, चक्‍कर आना स्‍वाद का ना रहना शामिल हैं।
 
शोध में शामिल शोधकर्ता और शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन में न्यूरो-संक्रामक रोग के प्रमुख इगोर कोरलनिक के अनुसार इसमें हल्के मानसिक भ्रम से लेकर कोमा तक की स्थिति शामिल हैं।
 
इस अध्ययन ने कोविड 19 महामारी की शुरुआत में शिकागो की स्वास्थ्य प्रणाली में अस्पताल में भर्ती 509 कोरोना मरीजों में न्यूरोलॉजिक लक्षणों की गंभीरता को दर्शाया है।
 
एनल्स ऑफ क्‍लीनिकल एंड ट्रांसलेशनल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों को सांस संबंधी हल्‍की समस्याएं या लक्षण हैं, जो लंबे समय तक नहीं रहती है, वे अभी भी लंबे समय से लक्षणों के खतरे में हैं। हालांकि ये कुछ कोविड 19 मरीजों को महीनों तक प्रभावित कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन और खर्च बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, आम जनता की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 300 नई एसटी बसें

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

अगला लेख