suvichar

अभिनेता सोनू सूद मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए देवदूत बने

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (22:52 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए देवदूत साबित हुए हैं। सोनू ने इन मजबूर मजदूरों के परिवहन के लिए बसों की व्यवस्था की। अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की यात्रा और भोजन का पूरा खर्चा उठाकर दूसरे लोगों को प्रेरित भी किया है। 
 
कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को कुल 10 बसें कर्नाटक के गुलबर्ग के लिए रवाना हुई। सोनू सूद ने कहा कि उनका मानना है कि इस वैश्विक संकट के समय में हर भारतीय को उसके परिवार के साथ रहने का अधिकार है और इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से अनुमति लेकर प्रवासियों को उनके घर जाने में मदद की।
 
उन्होंने कहा, दस्तावेजीकरण से लेकर पूरी प्रक्रिया में महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी काफी मददगार साबित हुए और कर्नाटक सरकार ने भी तहेदिल से प्रवासियों का उनके गृहराज्य में स्वागत किया।

सोनू सूद ऑफिशियली ऐसे पहले अभिनेता बन गए हैं जो इस मुश्किल की घड़ी में प्रवासियों का साथ देने के लिए आगे आए हैं। सोनू सैकड़ों बेघर मजदूरों को सड़क पर चलते हुए देखकर भावुक हो गए थे। 
 
सोनू ने कहा मेरे लिए छोटे बच्चों और बूढ़े माता-पिता सहित सड़कों पर घूमने वाले इन प्रवासियों को देखना बहुत ही भावुक कर देने वाला था। मैं अपनी क्षमता के अनुसार दूसरे राज्यों के लिए भी यही करूंगा।
 
अभिनेता ने पंजाब और मुंबई के डॉक्टरों को 1,500 पीपीई किट भी दान किए हैं साथ ही वे रमजान के पाक महीने में भिवंडी इलाके के जरुरतमंद लोगों को भोजन भी करा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख