sawan somwar

नामों की गफलत को लेकर कोविड-19 के मरीज को ही दे दी छुट्टी!

Webdunia
शनिवार, 13 जून 2020 (21:25 IST)
गुवाहाटी। कहावत है कि 'नाम में क्या रखा है?', लेकिन जब बात कोरोनावायरस महामारी से जुड़ी हो तो नाम भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। असम के दरंग जिले में अधिकारियों को यह बात तब समझ में आई, जब नाम में समानता की वजह से ठीक हुए मरीज की जगह गलती से संक्रमित मरीज को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
ALSO READ: चीन में कोरोनावायरस वापसी, 6 नए मामले सामने आने के बाद बीजिंग में लॉकडाउन
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना 2 दिन पहले की है, जब मंगलडोई सरकारी अस्पताल में अधिकारी ठीक हो चुके 14 मरीजों को छुट्टी देने के लिए उनके नाम पुकार रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने जैसा नाम सुनकर कोविड-19 संक्रमित एक मरीज आगे आ गया जबकि वास्तव में बीमारी से ठीक उसी के गांव दलगांव सियालमारी से दूसरा व्यक्ति हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद गलती से उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल कर्मियों को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उसी रात संक्रमित व्यक्ति को वापस अस्पताल लाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई।
 
उन्होंने कहा कि संयोग से शुक्रवार को हुई कोविड-19 जांच में उस व्यक्ति में भी संक्रमण नहीं मिला जिसके बाद उसे भी उस व्यक्ति के साथ ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसकी जगह वह गलती से चला गया था। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि मिलते-जुलते नाम की वजह से और मरीजों के चेहरे मास्क से ढंके होने की वजह से यह गलती हुई।
 
दरंग के उपायुक्त दिलीप कुमार बोरा ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और गलती से अस्पताल से छुट्टी पाने वाले व्यक्ति के घर को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है। उसके परिवार के सदस्यों के नमूने संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम में अब तक संक्रमण के 3,600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 2,000 से ज्यादा मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

भोपाल में रहवासी क्षेत्र में कमर्शियल एक्टिविटी पर निगम की सीलिंग कार्यवाही पर उठे सवाल, टॉर्च जला कर सड़क पर किया प्रदर्शन

कौन हैं माया ट्यूडर, CM रेवंत रेड्डी से मुलाकात पर क्‍यों भड़की BJP, क्या भारत विरोधी हैं ट्यूडर?

अगला लेख