महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 8 नए मामले, देश में कुल संक्रमित संख्या 109 हुई

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (21:14 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8 और लोग कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित मिले, जिससे राज्य में ऐसे रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई।
 
देश में कुल संक्रमितों की संख्या 109 पहुंच गई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान द्वारा आज दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आठ और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए। इनमें से 6 रोगी पुणे से हैं जबकि एक रोगी मुंबई और एक कल्याण-डोंबिवली से है। सभी 8 नए रोगी पुरुष हैं और उनकी आयु 29 से 45 साल के बीच है।
ALSO READ: क्‍यों Omicron के मरीजों को रखा जा रहा है कोरोना मरीजों से अलग?
दिल्ली में 12 मामले : दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस के स्वरूप ओमिक्रॉन के 12 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल मामलों की संख्या 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरीजों में से ज्यादातर का ‘टीकाकरण’ हो चुका है और ‘संक्रमण के लक्षण’ नहीं हैं।

केरल में 3471 मामले : केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,471 नये मामले सामने आए और 22 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बताया गया कि आज 4,966 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 54,715 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई।

राज्य में वर्तमान में 1,43,337 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 1,39,318 अपने घरों या क्वारंटाइन केंद्रों में हैं और 4,019 लोग अस्पताल में हैं। केरल में आज 168 संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

अगला लेख
More