Publish Date: Sat, 02 May 2020 (08:58 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2020 (09:11 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को 8 हाउसिंग सोसाइटियों को खोला, क्योंकि यहां 14 दिनों में कोविड-19 का कोई भी मामला सामने नहीं आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 8 हाउसिंग सोसाइटी में ज्ञान खंड, इंदिरापुरम वार्ड नंबर 2 की शिप्रा सन सिटी, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 साहिबाबाद, सेक्टर-6, वैशाली, खाटू श्याम कालोनी और ऑक्सी होम्ज सोसाइटी शामिल है।
जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र को रेड जोन से निकालकर ऑरेंज जोन में डाल दिया गया है। कोविड-19 मामलों की घटती संख्या के कारण जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के अब तक 66 पुष्ट मामले सामने आए हैं जिनमें से 44 रोगी ठीक हो चुके हैं। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)
webdunia
Publish Date: Sat, 02 May 2020 (08:58 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2020 (09:11 IST)