Covid 19 : पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेश से

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (18:31 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के सामने आए 86,508 मामलों में 75 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए हैं।
ALSO READ: कोरोना काल में शौच और आचमन से होगा बहुत लाभ
इस सूची में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। महाराष्ट्र में 21,000 से ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद आंध्रप्रदेश और कर्नाटक हैं, जहां से क्रमश: 7,000 और 6,000 से अधिक मामले आए हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ हैं।
ALSO READ: ओडिशा में 1 दिन में Coronavirus संक्रमण के सर्वाधिक 4340 मामले, खुर्दा में सर्वाधिक 653
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से 1 दिन में 1129 लोगों की मौत हो गई और इनमें से 83 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में हुईं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में 479 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद उत्तरप्रदेश और पंजाब में क्रमश: 87 और 64 लोगों की मौत हुई। देश में 9,66,382 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का यह 16.86 प्रतिशत है। 
 
देश में जांच की क्षमता में भी व्यापक स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में कुल 1810  प्रयोगशालाएं हैं जिनमें 1082 सरकारी और 728 निजी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 11,56,569 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल मिलाकर 6,74,36,031 नमूनों की जांच हो चुकी है। 
 
पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 86,508 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 57,32,518 हो गई है। देश में संक्रमण से 1129 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 91,149 हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

अगला लेख
More