Hanuman Chalisa

CoronaVirus effect : भारत में 70 प्रतिशत घटी सोने की मांग, भाव आसमान पर

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (15:09 IST)
मुंबई। भारत में अप्रैल-जून की तिमाही में सोने की मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है। इससे पिछले साल यानी 2019 की दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 213.2 टन रही थी।

डब्ल्यूजीसी की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य के हिसाब से दूसरी तिमाही में भारत में सोने की मांग 57 प्रतिशत घटकर 26,600 करोड़ रुपए रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 62,420 करोड़ रुपए थी।

दूसरी तिमाही में आभूषणों की मांग 74 प्रतिशत घटकर 168.6 टन से 44 टन पर आ गई। मूल्य के हिसाब से आभूषणों की मांग 63 प्रतिशत घटकर 18,350 करोड़ रुपए रह गई, जो 2019 की समान अवधि में 49,380 करोड़ रुपए थी।

इसी तरह निवेश के लिए सोने की मांग 56 प्रतिशत घटकर 19.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 44.5 टन थी। मूल्य के हिसाब से सोने की निवेश मांग 37 प्रतिशत घटकर 8,250 करोड़ रुपए रह गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 13,040 करोड़ रुपए थी।

इस अवधि में देश में सोने की रीसाइक्लिंग (पुन:चक्रीकरण) भी 64 प्रतिशत घटकर 13.8 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 37.9 टन थी। इसी तरह दूसरी तिमाही में देश में सोने का आयात 95 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 11.6 टन रह गया, जो 2019 की समान अवधि में 247.4 टन रहा था।

डब्ल्यूजीसी के प्रबंध निदेशक, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा, दूसरी तिमाही में जहां सोने के दाम ऊंचाई पर थे, वहीं इस दौरान देश में महामारी की वजह से लॉकडाउन भी था। इन कारणों से देश में सोने की मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन रह गई।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पहली छमाही में देश में सोने की मांग 56 प्रतिशत घटकर 165.6 टन रही है। यह वैश्विक रुख के अनुरूप है। हालांकि इस दौरान गोल्ड ईटीएफ की खरीदारी में मामूली इजाफा हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

नवीनतम

Top News 18 July: सोनम वांगचुक के अनशन पर एक्शन, अंतरिक्ष में PM मोदी का 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड

बांग्लादेशी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों मांगा जा रहा है?

LIVE: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, जंतर मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया, क्या बोली दिल्ली पुलिस?

अनशन से बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई

अगला लेख