Hanuman Chalisa

मुंबई के मलाड में 70 कोरोना संक्रमित लापता, BMC ने पुलिस से मांगी मदद

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (07:57 IST)
मुंबई। बृहनमुंबई महानगरपालिका (BMC) के पी नॉर्थ ब्लॉक से करीब 70 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज लापता हो गए हैं और इनमें से कुछ का पता पुलिस की मदद से लगाया गया है।
 
बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने मलाड उपनगर के पी-नार्थ ब्लॉक से लापता करीब 70 कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है। मुंबई पुलिस की मदद से हम इन मरीजों में से कुछ का पता लगा चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि इन मरीजों ने जांच के लिए नमूना दिया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएसमी अधिकारी जब उनकी जानकारी लेने गए, तो उनका पता नहीं चला।
 
बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि कुछ मरीजों ने यह तो गलत या अधूरा पता दिया जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो रहा है। कुछ मामलों में मरीजों के घर पर ताला लगा मिला, जबकि कुछ ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अपना फोन बंद कर लिया। कुछ मरीज गत 2-3 महीने से लापता हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि ये मरीज दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं, इसलिए बीएमसी ने उनका पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस लापता मरीजों के फोन कॉल रिकॉर्ड से उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख