मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी लेने वाले पहले Corona मरीज बने 65 वर्षीय बुजुर्ग

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (19:43 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 65 साल के कोरोनावायरस (Coronavirus) मरीज पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें यहां अपोलो अस्पताल में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी दी गई है। यह बुजुर्ग व्यक्ति पहले से कई बी​मारियों से संक्रमित थे। अस्पताल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि रोगी में एंटीबॉडी काक्टेल इंफ्यूजन पर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली और एक घंटे तक उनका अवलोकन करने के बाद गुरुवार को उन्हें वापस घर भेज दिया गया। इस एकल खुराक इंफ्यूजन-आधारित उपचार के हिस्से के रूप में, हल्के से मध्यम लक्षणों वाले मरीजों को कासिरिविमैब और इम्देवीमैब का मिश्रण दिया जाता है, जिसके बारे में मानना है कि इससे अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 70 प्रतिशत तक कम हो जाती है।
ALSO READ: DRDO की कोरोना दवा, 2DG कैसे करती है Coronavirus पर वार? क्या रहेगी कीमत...
किसी एक वस्‍तु में दूसरी चीज मिलाकर उसे और अधिक शक्तिशाली या प्रभावकारी बनाने की प्रक्रिया को इंफ्यूजन कहा जाता है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने शुक्रवार को दिल्ली में बयान जारी कर घोषणा की कि कोविड-19 के हल्के या मध्यम लक्षण वाले मरीजों को देने के लिए रॉश इंडिया का एंटीबॉडी कॉक्टेल (कासिरिविमैब एवं इम्देवीमैब) इस केंद्र पर उपलब्ध है। बयान में कहा गया है कि इस कॉक्टेल का वितरण सिप्ला लिमिटेड करती है।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के खात्मे के लिए 2 दवाओं की खोज, साइडइफेक्ट भी कम
इसमें कहा गया है कि रॉश इंडिया ने 24 मई को इस कॉक्टेल की शुरुआत भारत में की थी। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि अपोलो अस्पताल में यह थेरेपी लेने वाले दिल्ली के कोविड संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग पहले व्यक्ति बन गए हैं। उन्हें कई बीमारियां पहले से थीं, जिनमें रक्तचाप भी शामिल है।

अपोलो अस्पताल समूह के समूह चिकित्सा निदेशक अनुपम सिब्बल ने कहा, कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए हमें इस उन्नत उपचार को पूरे देश में उपलब्ध कराने में खुशी हो रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा

रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?

LIVE: रामलीला मैदान में आज CM पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता, यह 6 दिग्गज बनेंगे मंत्री

पिघल रही है अमेरिका और रूस के बीच की बर्फ, क्यों डरे हुए हैं जेलेंस्की

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

अगला लेख
More