Hanuman Chalisa

PayTM का बड़ा ऐलान, 2 दिन के लिए 6 ऑफिस बंद

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (15:03 IST)
नोएडा। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देने वाली PayTM के एक कर्मचारी के घातक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कंपनी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित अपने 5 और हरियाणा के गुड़गांव में स्थित अपने एक दफ्तर को दो दिनों के लिए बंद रखने की गुरुवार को घोषणा की।
 
PayTM ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कर्मचारी के संक्रमित होने और दफ्तर बंद होने से उसकी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
 
PayTM ने सभी 6 कार्यालयों को सेनिटाइजेशन (साफ-सफाई) के लिए बंद किया है। साथ ही, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 2 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है।
 
कंपनी ने बताया कि उसका कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टी मना कर लौटा था। उसे जरूरी उपचार दिया जा रहा है। हम उसके परिवार को भी जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं। हमने एहतियाती कदम उठाते हुए उनकी टीम के सदस्यों को जरूरी चेकअप करने की सलाह दी है।
 
पेटीएम ने कहा कि हमने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से ही काम) करने की सलाह दी है। इसकी वजह से हमारे प्रतिदिन के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पेटीएम की सेवा पहले की तरह ही चालू रहेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

योगी कैबिनेट ने लगाई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर मुहर

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

गोरखपुर में 491 करोड़ की लागत से बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख