ramcharitmanas
✕

एअर इंडिया के 55 पायलट कोरोना संक्रमित, वेतन में 60 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव पर बवाल

Webdunia
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (07:23 IST)
नई दिल्ली। एअर इंडिया की दो प्रमुख पायलट यूनियनों ने गुरुवार को कहा कि एयरलाइन ने उसके 55 पायलटों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बीच पायलटों के वेतन में 60 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव रखा गया है। यूनियनों ने सीएमडी पर पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है।
 
इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (ICPA) और इंडियन पायलट्स गिल्ड (IPG) द्वारा एअर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल को लिखे गए संयुक्त पत्र के अनुसार, 'पायलटों के लिए पूरे वेतन का करीब 60 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव है। कितनी हास्यास्पद बात है कि शीर्ष प्रबंधन ने अपने वेतन में केवल 3.5 प्रतिशत कटौती की पेशकश की है।'
 
संघों ने पत्र में लिखा, 'उदाहरण के लिए निदेशक कार्मिक वेतन पर केवल 4 प्रतिशत की कटौती कराते हैं, वहीं एक सह-पायलट की पगार 60 प्रतिशत काटी जाती है जिसे बाजार दर से भी कम वेतन मिलता है। यह कैसे न्यायोचित है? क्या यह बेलगाम लालच और स्वार्थ नहीं है?'
 
उन्होंने सीएमडी बंसल से कहा, 'अभी तक 55 पायलट कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। क्या इन पायलटों को ऐसा कहकर दंडित करना उचित है कि उन्हें वास्तविक उड़ान घंटों के आधार पर वेतन दिया जाएगा? वे ड्यूटी पर रहने के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित हुए और इसलिए उड़ान भरने में असमर्थ हैं। क्या नागर विमानन मंत्रालय इस तरह से अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सम्मानित करना चाहता है?
 
संघों ने कहा कि सीएमडी ने उन्हें सूचित किया है कि मंत्रालय ने पायलटों का वेतन 60 प्रतिशत कम करने का निर्देश दिया है।
 
एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा था कि उसने क्षमता, स्वास्थ्य और अतिरिक्त कर्मचारी होने जैसे अनेक कारकों के आधार पर कर्मचारियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिन्हें पांच साल के अवैतनिक अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा।
 
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एअर इंडिया के इस फैसले को जायज ठहराते हुए कहा कि हर साल एयरलाइन में 500-600 करोड़ रुपए की पूंजी लगाना लंबे समय तक नहीं किया जा सकता और खर्चे कम करना जरूरी है।
 
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने एअर इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसकी अवैतनिक अवकाश की योजना श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाली है तथा शीर्ष प्रबंधन को बचाने और अन्य कर्मचारियों की बलि चढ़ाने की चाल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख