suvichar
✕

हरियाणा में सड़क पर पड़े 500 के नोटों से फैली सनसनी

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (18:38 IST)
भिवानी। हरियाणा के चरखी दादरी शहर में शकुंतला भवन के समीप एक गली में 500 रुपए के दो नोट गिरे होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने नोटों को अपने कब्जे में ले लिया और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
सूत्रों के अनुसार नोटों की संख्या दो है। बुधवार सुबह 7 बजे कुछ लोगों ने आनंदपुर सत्संग भवन के बाहर 500 रुपए के दो नोट गिरे देखे। दोनों नोट कुछ दूरी पर थे।
 
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नोटों को संक्रमणमुक्त किया और पूरी सावधानी बरतते हुए अपने कब्जे में ले लिया। सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि एएसआई विक्रमसिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
 
शेल्टर होम में पी शराब, एक की मौत : हरियाणा के जींद में कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों के शुरू हुए पलायन को रोकने के लिए बनाए गए ‘शेल्टर होम' में से जींद जिले के जुलाना के एक ‘शेल्टर होम' में मंगलवार रात विषैली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जाती है।
 
जुलाना में यह शेल्टर होम प्रवासी मजदूरों और साधुओं के लिए बनाया गया है जहां पर साधुओं के लिए खाने और देखभाल की जिम्मेवारी नगर परिषद के कर्मचारियों की लगाई गई है। जहरीली शराब पीने से प्रवीण की मौत हो गई, जबकि उसके साथी अमित की हालत गंभीर है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

अगला लेख