Hanuman Chalisa

कश्मीर में Covid 19 के मरीज का इलाज करने वाले 5 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (16:32 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में 5 डॉक्टर कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उनमें से 4 डॉक्टरों ने कोविड-19 से मरने वाली 1 महिला का इलाज किया था। उन्होंने कहा कि रविवार रात को 5 डॉक्टरों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिसके बाद घाटी में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 16 हो गई है।
ALSO READ: Corona का सच, कश्मीर के हालात नियंत्रण से बाहर हैं?
छाती रोग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि जिन 40 डॉक्टरों में बीमारी की पुष्टि हुई है वे कोविड-19 से पीड़ित एक महिला का इलाज कर रहे थे जिसकी अन्य गंभीर बीमारियों के चलते रविवार को मौत हो गई थी। हब्बाकदल की 29 वर्षीय महिला लुडविग्स एंजाइना से ग्रसित थी और उसका यहां एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
 
एसएमएचएस के 3 डॉक्टर, एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज के 1 डॉक्टर और डेंटल कॉलेज के 1 डॉक्टर में रविवार को इस बीमारी की पुष्टि हुई थी। प्रमुख श्वास एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीद शाह ने लोगों से कोविड-19 संबंधी परामर्शों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से कोई भी बच नहीं सकता, कृपया एहतियात बरतें। समूचा स्वास्थ्य विभाग सबकी सेवा में है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कुल मामले 1188 हैं जिनमें से 13 लोगों की मौत भी हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

अगला लेख